Advertisement
https://fitnessfundatips.com/wp-content/uploads/2019/12/193917-eatingbanana.jpg
Home सौन्दर्य उपचार (Beauty Treatments)

सौन्दर्य उपचार (Beauty Treatments)

सौन्दर्य उपचार : सौंदर्य से सम्बंधित समस्याएं किसी के साथ भी हो सकती हैं। जानिये क्या हैं सौंदर्य उपचार के आसान तरीके। त्वचा की विभिन्न सर्जरी के बारे में जानिये और समझिये। सौंदर्य उपचार व सर्जरी के विभिन्न तथ्यों को समझिये।
सुन्दर दिखने की हर किसी को चाहत होती है और सुन्दर दिखने के लिए हम तरह तरह के जतन करते हैं। हालाँकि पिछले कुछ बरसों से सैलून, ब्यूटी पार्लर तथा इमेज एक्सपर्ट की सेवाओं का प्रचलन कभी बढ़ गया है सुन्दर दिखने के लिए महिलाऐं मंहेगें सौंदर्य उपचारों पर ज्यादा भरोसा करती हैं।
लेकिन बड़ी कम्पनियों के महँगे सौन्दर्य प्रसाधनों, ब्यूटी पार्लर के महँगे उपचार तथा सौन्दर्य विषेशज्ञों की ऊँची फीस भरना सामान्य मिडिल क्लास परिवार के बजट में फिट नहीं बैठती। विवाह शादियों, मुंडन संस्कार आदि खास अवसरों को छोड़ कर सामान्यतय महिलाएं सौन्दर्य के मामले में पुराने घरेलू उपचारों को प्रयोग करने में तरजीह देती हैं
क्योंकि इससे जहाँ घर का बजट काबू में रहता है बहीं दूसरी और प्राकृतिक तथा आर्गेनिक उत्पादों के प्रयोग से सौन्दर्य निखार का असर लम्बे समय तक रहता है और केमिकल्स आदि के खतरों से भी सुरक्षा मिलती है।
घरेलू उपचारों को प्रयोग करने में कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते। वास्तविकता यह है कि उन मंहगें सौंदर्य प्रसाधनों की बजाय घर की रसोई में उपयोग किए जा रहे घरेलू पदार्थो के उपयोग से बेहतर सौंदर्य प्राप्त किया जा सकता है।
महिलायें अपनी रसोई में रखें पदार्थो को प्रतिदिन त्वचा, आंखों, हाथ, पैरों, फेस मास्क, बाॅडी स्क्रब तथा हेयर कंडीशनिंग के उपयोग में ला सकती हैै।

- Advertisement -

MOST POPULAR

HOT NEWS