जानें पुरुषों की यौन समस्याएं तथा बचाव के तरीके!

क्या है पुरुष यौन समस्या का समाधान (What is the Solution of the Men Sexual Problem)


Men Sexual Problems and Solution in Hindi:
पुरुषों में गुप्त रोग या यौन समस्याएं (Male Sexual Problems) एक गम्भीर मुद्दा है जिसपर विचार किया जाना अतिआवश्यक है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार, आज के समय में यौन समस्याओं ने लाखों पुरुषों को प्रभावित कर रखा है। यौन स्वास्थ्य किसी भी व्यक्ति के जीवन के महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। तथा यह एक जोड़े के खुशहाल जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है।

आज के समय में पुरुषों में यौन समस्याएं (Male Sexual Problems) और यौन रोग बहुत सामान्य बात हो गई हैं जो यौन स्वास्थ्य के साथ-साथ सम्पूर्ण जीवन को प्रभावित करती हैं। यौन समस्याओं के साथ कई प्रकार की समस्याएं सम्बंधित रहती है जो व्यक्ति के संपूर्ण स्वास्थ्य पर प्रभाव डालती हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति को इन समस्याओं को अनदेखा नहीं करना चाहिए और तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।

पुरुषों के गुप्त रोग / पुरुष सेक्स समस्याएं (Male Sex Problems And Secret Disease):

मर्दों में सेक्स समस्याओं या पुरुषों में गुप्त रोग से आशय संतोषजनक यौन संबंध रखने में असमर्थता से होता है। आम तौर पर, यौन क्रियाओं में अक्षमता जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है, साथ ही साथ यह समस्याएं किसी अन्य चिकित्सा या मनोवैज्ञानिक समस्याओं के लक्षणों से सम्बंधित हो सकती हैं। किसी भी प्रकार की यौन समस्या को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और तुरंत उपचार प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए।
ज़रूर पढ़ें:- पार्टनर के सामने शर्मिंदा होने से बचना है, तो करे इन चीजों का सेवन !

पुरुष यौन समस्या (सेक्स समस्याओं) का कारण (Causes Male Sexual Problems):

Mens Sexual Problems And Solutions In Hindi

पुरुषों में यौन समस्याओं या गुप्त रोगों के अनेक शारीरिक या मनोवैज्ञानिक कारण हो सकते हैं (causes of Sexual problems)-

शारीरिक कारण (Physical causes) – विभिन्न प्रकार की शारीरिक और चिकित्सकीय स्थितियां व्यक्ति के यौन कार्यों में समस्याएं पैदा कर सकती हैं। इन स्थितियों में शामिल हैं:

  • मधुमेह, हृदय रोग और संवहनी रोग (vascular disease)
  • तंत्रिका संबंधी विकार (neurological disorders)
  • हार्मोन असंतुलन
  • पुरानी बीमारियां (chronic diseases), जैसे किडनी या लीवर की विफलता
  • शराब और नशीली दवाओं का दुरुपयोग या अत्यधिक सेवन
  • एंटीड्रिप्रेसेंट दवाओं सहित कुछ दवाओं का साइड इफेक्ट्स

मनोवैज्ञानिक कारण (Psychological causes)  यौन समस्याओं से सम्बंधित मनोवैज्ञानिक कारणों में तनाव और चिंता, वैवाहिक रिश्तों में तनाव, अवसाद (depression), अपराध की भावनाएं और पुराने यौन आघात या जोखिम के बारे में चिंता आदि शामिल हैं।

पुरुषों में सेक्स समस्याओं (गुप्त रोगों) का निदान (Sexual Problems In Men and Solution)-

यौन समस्याओं  या गुप्त रोगों का निदान एक विस्तृत चिकित्सा, यौन और मनोवैज्ञानिक इतिहास के साथ शुरू किया जाता है, फिर उसके बाद पूरी तरह से शारीरिक परीक्षण किया जाता है। चूँकि यौन समस्याओं (sexual problems) के कई कारण हो सकते हैं, इसलिए प्रत्येक निदान प्रक्रिया आवश्यक हो सकती है। कभी-कभी मरीज के यौन साथी को भी इस मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल किया जा सकता है।
ज़रूर पढ़ें:- पुरुष इनफर्टिलिटी से है परेशान? इन हर्ब्स की मदद से बढ़ाएं शुक्राणुओं की संख्या !

चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक और यौन इतिहास यौन समस्याओं या गुप्त रोगों के निदा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रत्येक जानकारी को बगैर शर्मिंदगी के चिकित्सक को बताना आवश्यक होता है। डॉक्टर मरीज से यौन संबंधों की जानकारी के लिए कई तरह के प्रश्न कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त पूर्ण शारीरिक परीक्षण के आधार पर बाह्य जननांग जैसे – लिंग, स्क्रोटम (scrotum) तथा गुदा और अंडकोष के बीच का भाग (perineum) के भाग की पूरी तरह से जांच की जा सकती है। चिकित्सक लैंगिक रक्त वाहिका (penile blood vessel) या तंत्रिका तंत्र के कार्यों की जानकारी के लिए कुछ परीक्षणों की सलाह दे सकता है, जिससे कि यौन समस्याओं के सटीक कारणों की जानकारी प्राप्त हो सके। सभी सटीक कारणों को ध्यान में रखते हुए उपचार प्रक्रिया प्रारम्भ की जा सकती है।
ज़रूर पढ़ें:- सेक्स समस्या सहित अन्य रोगों में अकरकरा के फ़ायदे !

इसके अतिरिक्त पुरुषों में यौन समस्याओं का निदान करने के लिए निम्न परीक्षण शामिल किए जा सकते हैं:

  • टेस्टोस्टेरोन (testosterone) के स्तर, रक्त शर्करा (मधुमेह के लिए) और कोलेस्ट्रॉल की जांच करने के लिए रक्त परीक्षण
  • रक्तचाप की जांच,
  • प्रोस्टेट (prostate) की जांच के लिए रेक्टल परीक्षा (Rectal exam)
  • लिंग और अंडकोष  का परीक्षा

पुरुषों की सेक्स समस्याओं का इलाज (Treatment For Male Sexual Problems):

Mens Sexual Problems And Solutions In Hindi

मनोवैज्ञानिक या अंतर्निहित शारीरिक समस्याओं का इलाज करके पुरुषों में यौन समस्याओं की ठीक किया जा सकता है। पुरुषों में गुप्त रोग का इलाज सभी सटीक कारणों पर निर्भर करता है। उपचार प्रक्रिया  में निम्नलिखित को शामिल किया जा सकता है:

चिकित्सा उपचार (Medical Treatment)- 

 इसमें यौन समस्याओं का कारण बनने वाली शारीरिक समस्याएं  जैसे उच्च रक्तचाप, ह्रदय रोग या कोई पुरानी बीमारी का उपचार शामिल है।

दवाएं (Medications)-

डॉक्टर यौन समस्याओं या गुप्त रोगों का इलाज करने के लिए दवाओं की सिफारिश कर सकता हैं। सियालिस (Cialis), लेविट्रा (Levitra), स्टैक्सिन (Staxyn) या वियाग्रा (Viagra) जैसी दवाएं लिंग में इरेक्शन (erection) की प्रक्रिया में सुधार लाने में मदद कर सकती हैं। प्रोमेसेंट (Promescent) दवा का उपयोग समयपूर्व स्खलन या शीघ्र स्खलन (premature ejaculation) का इलाज करने के लिए किया जा सकता है।

हार्मोन (Hormones)-

टेस्टोस्टेरोन (testosterone) के निम्न स्तर वाले पुरुषों का इलाज करने के लिए टेस्टोस्टेरोन प्रतिस्थापन थेरेपी (testosterone replacement therapy) का प्रयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त मस्तिष्क हार्मोन्स को नियंत्रित करने के लिए भी उपचार प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।

मनोवैज्ञानिक चिकित्सा (Psychological therapy)-

व्यक्ति के मानसिक विकार जैसे- चिंता, भय, डिप्रेशन और अन्य मानसिक विकार यौन कार्यों पर असर डाल सकते है और यौन समस्याओं का कारण बनते हैं। मनोचिकित्सक इन मानसिक विकार में सुधार कर यौन समस्याओं का उपचार कर सकता है।

मर्दों की सेक्स समस्याओं की रोकथाम (Prevention Sexual Problems):

जीवनशैली (Lifestyle) में परिवर्तन, पुरुष यौन समस्याओं में सुधार लाने और इलाज में मदद करने के लिए उपयोगी हो सकता है। स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर पूर्व में ही यौन समस्याओं  को रोका जा सकता है।पुरुषों में यौन समस्याओं के जोखिमों को कम करने के लिए निम्न उपाय अपनाये जा सकते है:

  • एक स्वास्थ्य जीवन शैली को अपनाएं।
  • नियमित रूप से व्यायाम करें।
  • शराब का सेवन सीमित मात्रा में करें।
  • धूम्रपान का सेवन ना करें।
  • मानसिक भावनाओं और विकारों जैसे तनाव, अवसाद और चिंता को उत्पन्न न होने दें। मानसिक विकारों को दूर करने के लिए तुरंत उचित प्रयास करना चाहिए।
  • प्रत्येक व्यक्ति को अपने साथी के साथ अच्छे संबंध रखना चाहिए।
  • एक से अधिक यौन साथी न रखे और सुरक्षित यौन संबंध रखें।

तो दोस्तो, हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? अगर अच्छा लगा, तो इसे अन्य लोगों के साथ भी ज़रूर शेयर करें। न जाने कौन-सी जानकारी किस ज़रूरतमंद के काम आ जाए। साथ ही, अगर आप किसी ख़ास विषय या परेशानी पर आर्टिकल चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में हमें ज़रूर बताएं। हम यथाशीघ्र आपके लिए उस विषय पर आर्टिकल लेकर आएंगे। धन्यवाद।

कृपया यहां क्लिक करें और हमारे फेसबुक पेज पर जाकर इसे लाइक करें

कृपया यहां क्लिक करें और हमारे इंस्टाग्राम पेज पर जाकर इसे लाइक करें

कृपया यहां क्लिक करें और हमारे टवीटर पेज पर जाकर इसे लाइक करें

कृपया यहां क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल पर जाकर इसे सब्सक्राइब करें

Back To Top