लहसुन के चमत्कारी फ़ायदे और उसके गुण!

जानिए लहसुन के गुण तथा फायदे (Know the Properties and Benefits of Garlic)

Benefits Of Garlic And it’s Properties in Hindi: लहसुन भारतीय रसोई की उन जरूरी सामग्रियों में से एक है, जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभ भी देता है। सदियों से लहसुन का उपयोग भोजन और औषधीय दोनों ही रूपों में किया जाता रहा है। इसमें मौजूद सल्फर यौगिक इसकी तीखी गंध के लिए जिम्मेदार होते हैं, लेकिन पकने पर यही तत्व सुगंध में बदलकर व्यंजन को और भी मनभावन बनाते हैं।

लहसुन पोषक तत्वों, एंटीऑक्सीडेंट और औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पाचन सुधारने, हार्ट हेल्थ का समर्थन करने और इंफेक्शन से बचाव में मदद करता है। इसके लाभ जानना आपके दैनिक स्वास्थ्य देखभाल में बेहद उपयोगी और कारगर साबित हो सकता है।

क्या–क्या पाया जाता है लहसुन में? (What Is Found In Garlic?)

पुराने समय में लोग लहसुन के स्वास्थ्य लाभों से अच्छी तरह परिचित थे, लेकिन आज की पीढ़ी इसकी महत्ता से काफी हद तक अनजान है। नतीजतन, मामूली समस्याओं में भी लोग दवाओं का सहारा लेने लगे हैं। लहसुन में पाए जाने वाले Anti Fungal, Anti Bacterial और Anti Viral गुण शरीर को कई तरह के संक्रमणों से बचाने में मदद करते हैं। यही कारण है कि लहसुन का उपयोग न केवल स्वास्थ्य बल्कि त्वचा और बालों से जुड़ी अनेक समस्याओं के लिए भी लाभदायक माना गया है।

लहसुन शरीर को हानिकारक विषाणुओं से बचाने और बैक्टीरिया को खत्म करने में बेहद प्रभावी माना जाता है। आयुर्वेद में भी इसे महत्वपूर्ण औषधि का स्थान दिया गया है। लहसुन का नियमित सेवन Immune System को मजबूत करता है, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है।

अक्सर बच्चे लहसुन की गंध के कारण इसे खाने से मना कर देते हैं, लेकिन इसका सेवन सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद है। इसलिए भोजन में लहसुन को शामिल करना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी हो सकता है। आजकल अधिकांश व्यंजनों में इसका उपयोग बढ़ रहा है, जो इसके पोषण और औषधीय मूल्य को दर्शाता है।

यदि आप प्राकृतिक तरीकों से मजबूत इम्युनिटी और बेहतर स्वास्थ्य की तलाश में हैं, तो लहसुन एक प्रभावी घरेलू उपाय साबित हो सकता है। इसी कारण हम यहां लहसुन के फायदे और गुणों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा कर रहे हैं।

ज़रूर पढ़ें:- पार्टनर के सामने शर्मिंदा होने से बचना है, तो करे इन चीजों का सेवन !

त्वचा के लिए लहसुन के फायदे (Skin Benefits Of Garlic) :

  • मुहासों और एक्ने में सुधार होता है और स्किन जल्दी साफ दिखने लगती है।
  • चेहरे पर मौजूद दाग धब्बे हल्के होने में मदद मिलती है।
  • ब्लैकहेड और व्हाइटहेड साफ करने में सहायता मिलती है।
  • उम्र बढ़ने के शुरुआती संकेत कम दिखते हैं और त्वचा अधिक स्मूद महसूस करती है।
  • ओपन पोर्स को टाइट करने में मदद मिल सकती है।
  • फ्री रेडिकल्स से होने वाले स्किन डैमेज को कम करने में लाभ मिलता है।
  • स्ट्रेच मार्क्स हल्के दिखने लगते हैं।
  • त्वचा की इलास्टिसिटी बेहतर होती है, जिससे स्किन अधिक हेल्दी और ग्लोइंग दिखती है।
  • मस्सों से राहत पाने में भी लहसुन के घरेलू उपचार फायदेमंद माने जाते हैं।

बालों के लिए फायदेमंद (Garlic Benefits For Hair) :

  • बालों की वृद्धि में मदद करता है
  • हेयर फॉल रोकने में सहायक
  • लहसुन के पेस्ट को स्कैल्प पर लगाने से बालों की जड़े मजबूत होती है।
  • इसमें मौजूद Anti Bacterial और Anti Fungal गुण डेंड्रफ और रूखी स्कैल्प को ठीक करने में मदद करे।
  • बालों के लिए लहसुन का प्रयोग करने के लिए उसकी एक कली को अपने शैम्पू या कंडीशनर में मिलाकर लगाए।
  • लहसुन की गंध से बचने के लिए लहसुन के साथ शहद का प्रयोग करे।
  • शहद बालों के लिए प्राकृतिक कंडीशनर का कार्य करता है।
  • जूं को खत्म करने के लिए भी किया जा सकता है लहसुन का प्रयोग।

नाखुन के लिए फायदेमंद (Benefits For Nails Of Garlic) :

लहसुन न सिर्फ हमारे बालों के लिए उपयोगी है, बल्कि नाखूनों की सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण नाखूनों से जुड़ी कई आम समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। यदि आपके नाखून पीले दिखाई देने लगे हैं, कमजोर होकर टूट रहे हैं, या उनमें चमक खत्म हो गई है, तो लहसुन का नियमित इस्तेमाल राहत ला सकता है।

  • इसकी मदद से निष्क्रिय और नाजुक (Dull and Brittle) नेल्स को ठीक किया जा सकता है।
  • लहसुन की Anti Bacterial प्रकृति हर प्रकार के Cuticle इन्फेक्शन से राहत दिलाने का कम करती है।
  • नाखुनो के पीलेपन से निजात पाने के लिए लहसुन की कलियो को नाखुनो पर रगड़े।
  • हफ्ते में दो बार इस विधि का प्रयोग करने से नाख़ून लंबे और मजबूत होने लगेंगे।
  • Cuticles को अच्छा बनाने के लिए लहसुन के तेल का प्रयोग करे। आप चाहे तो इसका प्रयोग अपने नाखुनो पर भी कर सकते है।

स्वास्थ्य के लिए लहसुन के फायदे (Health Benefits Of Garlic):

  • मुँह के छालों को ठीक करने में लहसुन बहुत फायदेमंद होता है।
  • लहसुन की Anti Fungal प्रकृति त्वचा के फंगल इन्फेक्शन को ठीक करती है।
  • शरीर के Metabolism को समर्थित करता है।
  • वजन घटाने में सहायक।
  • कान के इन्फेक्शन को ठीक करता है।
  • ज़ुखाम में लहसुन का सेवन राहत देता है।
  • खून साफ़ करने के काम करे।
  • नियमित रूप से lahasun का सेवन करने से हृदय संबंधी बीमारियां नहीं होती।
  • लहसुन के सेवन से सेक्स पावर और स्टैमिना (Sex power and stamina) को बढ़ाकर यौन जीवन की रोमांचक बनाया जा सकता है।
  • प्रतिदिन लहसुन के प्रयोग से महिलाओं के स्तनों को सही आकर मिलता है।
  • शरीर के किसी भी प्रकार के दर्द में लहसुन का तेल आराम देता है।
  • लहसुन का सेवन करने से स्तन कैंसर का ख़तरा कम होता है।
  • दांत में कीड़े होने पर प्रयोग करे लहसुन का।
  • बच्चो में पेट की कीड़े की समस्या से निजात पाने के लिए लहसुन का प्रयोग करे।
  • शरीर के किसी भी प्रकार के दर्द में लहसुन का तेल आराम देता है।

लहसुन का सेवन करते समय ध्यान रखने की बातें (Things To Keep In Mind While Consuming Garlic):-

  • लहसुन भले ही प्राकृतिक और लाभकारी माना जाता है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा या गलत परिस्थितियों में सेवन करने पर यह सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसलिए लहसुन का उपयोग हमेशा सही मात्रा और सही तरीके से ही करना चाहिए ताकि इसके फायदे पूरी तरह मिल सकें। 
  • अस्थमा के रोगियो को लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। ये उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • सर्जरी और ऑपरेशन के पहले लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • दिन में 2 से 3 लहसुन की कलियों का सेवन नहीं करना चाहिए और इसके अधिक सेवन करने से पूर्व डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

तो दोस्तो, हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? अगर अच्छा लगा, तो इसे अन्य लोगों के साथ भी ज़रूर शेयर करें। न जाने कौन-सी जानकारी किस ज़रूरतमंद के काम आ जाए। साथ ही, अगर आप किसी ख़ास विषय या परेशानी पर आर्टिकल चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में हमें ज़रूर बताएं। हम यथाशीघ्र आपके लिए उस विषय पर आर्टिकल लेकर आएंगे। धन्यवाद।

Back To Top