रोजाना खाली पेट सेब खाओ, बीमारी दूर भगाओ

Apple Benefits in Hindi : आप जानते हैं कि अगर 1 सेब को रोजाना खाली पेट खाया जाये तो आप इसके पौष्टिक गुणों का अधिक फायदा उठा सकते हैं। सेब में पौष्टिक तत्व बहुत अधिक मात्रा में होते हैं। मिनरल और विटामिन से भरपूर सेब में फाइबर भी बहुत अधिक मात्रा में होता है और कोलेस्ट्रॉल बिलकुल भी नहीं होता। सेब को हमें सुबह के समय खाना चाहिए। जी हां सेब यदि खाली पेट खाया जाये तो आपके शरीर के टॉक्सिक आसानी से बाहर निकल जाते है। एनर्जी भी अधिक मिलेगी और वजन कम होने के साथ-साथ स्फूर्ति भी रहेगी।

साथ ही पेट को साफ रखने तथा सेहत को दुरुस्त रखने के लिए खाली पेट सेब का सेवन करना सबसे बेहतर रहता है। क्‍योंकि सेब में व्याप्त सभी विटामिन और मिनरल्‍स खाली पेट खाये जानें पर उसमें अच्‍छी तरह से अवशोषित कर लिये जाते हैं। आइए जानें रोजाना खाली पेट 1 सेब खाना आपको किन-किन बीमारियों से दूर रखता है।

रोजाना खाली पेट सेब खाने के फायदे (Benefits Of Eating Apples On An Empty Stomach Daily):

रोजाना सुबह-सुबह खाली पेट सेब खाना वास्तव में सेहत के लिए लाभदायक होता हैं। सेब को कभी छीलकर नहीं खाना चाहिए क्योंकि सेब के छिलके में सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण छरिये तत्व मौजूद होते हैं और अगर आप सेब को छिल कर खायेंगे तो वह सभी तत्व नष्ट हो जायेंगे। इसके अलावा क्‍या आप जानते हैं कि सेब के गूदे की अपेक्षा उसके छिलके में अधिक ताकत होती हैं। सेब के छिलके में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती हैं और इसके साथ ही अन्य फलों की तुलना में सेब में फास्फोरस की मात्रा भी सबसे अधिक होती हैं।

से‍ब बढ़ाता है याददाश्‍त (Apple Enhances Memory):

सेब रोज खाने से आपकी याददाश्‍त बढ़ती है। शरीर में मौजूद मुक्‍त कण दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं, यह दिमाग की बाहरी परत यानी न्‍यूरॉन्‍स को क्षतिग्रस्‍त कर सकते हैं। सेब में क्‍यूर्सेटिन नामक तत्‍व पाया जाता है, यह एक प्रकार का एंटीऑक्‍सीडेंट है जो दिमाग को सूजन से बचाता है और सूजन के कारण कम हो रही याद्दाश्‍त को भी क्षीण नहीं होने देता।

Apple Benefits in Hindi

हाई ब्‍लड प्रेशर (Control High Blood Pressure):

अगर आप हाई ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या से बचना चाहते हैं तो रोजाना खाली पेट एक सेब का सेवन करें। वैज्ञानिकों का मानना है कि रोजाना एक सेब छिलका उतारे बगैर खाते रहने से हाई ब्लड प्रेशर आपसे कोसों दूर रह सकता है। कनाडा के वैज्ञानिकों ने पाया कि यह अन्य ‘सुपरफूड’ की तुलना में अधिक प्रभावी है। टेलीग्राफ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक लंबे समय से सेब को ‘एंटीऑक्सीडेंट’ और ‘फ्लेवानोइड्स’ का प्राकृतिक स्रोत माना जाता रहा है। ये दिल के लिए अच्छे माने जाते हैं।

हार्ट बर्न की शिकायत दूर करें (Relieve Heart Burn Complaints):

अगर आप सीने में जलन जैसी समस्‍याओं से परेशान रहते हैं तो रोजाना एक सेब खाने की आदत डाल लें। दरअसल सेब हमारे इम्यून सिस्टम को भी प्रभावित करता है। लाल सेब में क्वरसिटिन नामक एंटीआक्सीडेंट होता है जो कि इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। यानी अगर आपने गलती से थोड़ा ज्यादा खा भी लिया तो बदहजमी या सीने में जलन जैसी शिकायतें नहीं होंगी।

मोटापे से बचाए (Prevent Obesity):

सेब में मौजूद भरपूर मात्रा में फाइबर, शरीर में पानी बनाए रखने में मदद करते हैं। जिससे आपको सेब खाने के बाद पेट भरा सा लगता है और अनावश्यक भोजन की इच्छा नहीं होती है। डाइटिंग करने वालों के लिए सेब एक उपयोगी फल है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो रोजाना एक सेब को अपने आहार में शामिल करें।

इतने लाभदायक सेब को आज से ही खाना शुरु करें।

तो दोस्तो, हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? अगर अच्छा लगा, तो इसे अन्य लोगों के साथ भी ज़रूर शेयर करें। न जाने कौन-सी जानकारी किस ज़रूरतमंद के काम आ जाए। साथ ही, अगर आप किसी ख़ास विषय या परेशानी पर आर्टिकल चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में हमें ज़रूर बताएं। हम यथाशीघ्र आपके लिए उस विषय पर आर्टिकल लेकर आएंगे। धन्यवाद।

कृपया यहां क्लिक करें और हमारे फेसबुक पेज पर जाकर इसे लाइक करें

कृपया यहां क्लिक करें और हमारे इंस्टाग्राम पेज पर जाकर इसे लाइक करें

कृपया यहां क्लिक करें और हमारे टवीटर पेज पर जाकर इसे लाइक करें

कृपया यहां क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल पर जाकर इसे सब्सक्राइब करें

 

Back To Top