स्वस्थ व निरोगी रहने के आसान तरीके

Fit Or Healthy Rahane Ke Tips : स्वस्थ और निरोगी रहने के तरीके जानने से पहले जान लें की हम खुद शरीर को स्वस्थ Swasth या Nirogi नहीं रहने देते। ये कुछ अजीब सा जरूर लग रहा है लेकिन सच है। हमारा स्वास्थ्य हम खुद आसानी से बनाए रख सकते है।

हमारे शरीर में रोगों से लड़ने की अद्भुत शक्ति होती है। रोगों से लड़ने में हमें शरीर का साथ देना चाहिये वर्ना शरीर जरूर बीमार हो जायेगा। शरीर का साथ देने के लिए हमे किसी महंगी दवा खाने की जरुरत नहीं है। जरुरी सिर्फ ये है की शरीर की प्रकृति को समझकर जो शरीर को चाहिए वो ही उसे दें।

ये बिलकुल मुश्किल नहीं है। शरीर साफ साफ संकेत देता है उसे क्या चाहिए और क्या नहीं। भूख, प्यास, नींद, थकान, पेटदर्द, कब्ज आदि शरीर के संकेत ही है।

भूख लगने पर यदि खाना नहीं खाएं, प्यास लगने पर पानी नहीं पिएं तो निश्चित रूप से हम शरीर का साथ नहीं देकर उसका विरोध कर रहे है। नतीजा शारीरिक तकलीफ ही होगा। भूख ना होने पर भी जबदस्ती खाना भी विरोध है। जरा सी तबियत ख़राब होने पर डॉक्टर के पास चले जाते है। फिर एंटीबायोटिक खाते है। जिनके साइड इफेक्ट्स बहुत होते है।

बहुत सी छोटी छोटी परेशानी में घरेलु नुस्खे अच्छा फायदा कर सकते हैं। यदि घरेलु नुस्खे के सेवन से तबियत में आराम आ जाता हो तो एंटीबायोटिक से बचना चाहिए।

स्वस्थ व निरोगी रहने के तरीके (Tips To Stay Fit And Healthy):

Fit Or Healthy Rahane

  • कुछ स्वाभाविकशारीरिक प्रक्रियाओं को कभी भी रोकना नहीं चाहिए जैसे जम्हाई, छींक, आंसू, भूख, डकार, नींद, मल -मूत्र, पाद, खांसी आदि। इन्हें रोकने से शरीर में व्याधियां उत्पन्न होती है जो स्वस्थ नहीं रहने देती।
  • शाकाहारी भोजन में विटामिन बी 12 तथा विटामिन D कम ही वस्तुओं में पाया जाता है। इसलिए इनकी कमी होने के पूरी संभावना होती है। शाकाहारी भोजन में सिर्फदूध ही  विटामिन “बी 12 ” का स्रोत होता है।
  • संभव हो तो रात का भोजन सोने से दो-तीन घंटे पहले कर लेना चाहिए और भोजन के बाद थोडा चलना चाहिए। रात के समय पाचन शक्ति कमजोर होती है इसलिए सुपाच्य यानि जल्दी पचने वाला हल्का आहार लेना चाहिए।
  • सुबह आधा घंटा पैदल जरुर चलना चाहिए। इसके बहुत सारे फायदे है। जैसे कब्ज, बवासीर आदि की परेशानी नहीं होगी। भूख अच्छी लगेगी, खाना अच्छे से पचेगा, ब्लड प्रेशर नियमित रहेगा, डायबिटीज दूर रहेगी, वजन सही रहेगा, फेफड़े व दिल मजबूत होंगे इत्यादि।
  • खाने में सलाद, हरीसब्जियां, फल, सूखे मेवे जैसे काजू , बादाम, अखरोट आदि का रोज सेवन करना चाहिए।दूध, दही, छाछ आदि का सेवन भी जरुर करना चाहिए । दिन भर में दो तीन लीटर यानि आठ दस गिलास पानी जरुर पीना चाहिए।

Fit Or Healthy Rahane

  • सप्ताह मेंएक बार व्रत या उपवास जरुर करना चाहिए। ये आपके आमाशय को दुरुस्त रखने में सहायक होगा। व्रत के समय जरुरी हो तो सीमित मात्रा सिर्फ फलों का ही उपयोग किया जाना चाहिए।
  • गर्मी के मौसम केरी का पना, जलजीरा, छाछ, इमली का पना इत्यादि लेने चाहिए ताकि लू लगने से बचा जा सके ।
  • तली हुई चीजें नहीं खानी चाहिए। मैदा वतली हुई खाद्य सामग्री बहुत देर से पचती है जिससे गैस और एसिडिटी हो सकती है। बाजार की तली चीजे नुकसानदेह हो सकती है, तलने का तेल ज्यादा काम में लिया हुआ हो सकता है। जिसके कारण बीमार हो सकते है।
  • विटामिन “C ” (VITAMIN C) युक्त आहार लेने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अतः नींबू, संतरा, अमरूद, कीवी आदि का सेवन जरुर करना चाहिए ।
  • दि संभव हो योग एवं प्राणायाम को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा जरुर बनाना चाहिये। इससे शरीर लचीला और उर्जावान व सशक्तबना रहता है। योग व प्राणायाम अनुभवी व प्रशिक्षित व्यक्ति से सीखकर ही करना चाहिए अन्यथा आपको नुकसान भी हो सकता है।
  • विटामिन बी 12 (VITAMIN B 12) की कमी से कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए रोजाना दो गिलास दूध जरुर पीना चाहिए । इससे कैल्शियम की भी पूर्ती होगी और हड्डी की कमजोरी जोड़ों का दर्द, दांत में कीड़ा आदि से बचाव होगा।

तो दोस्तो, हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? अगर अच्छा लगा, तो इसे अन्य लोगों के साथ भी ज़रूर शेयर करें। न जाने कौन-सी जानकारी किस ज़रूरतमंद के काम आ जाए। साथ ही, अगर आप किसी ख़ास विषय या परेशानी पर आर्टिकल चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में हमें ज़रूर बताएं। हम यथाशीघ्र आपके लिए उस विषय पर आर्टिकल लेकर आएंगे। धन्यवाद।

कृपया यहां क्लिक करें और हमारे फेसबुक पेज पर जाकर इसे लाइक करें

कृपया यहां क्लिक करें और हमारे इंस्टाग्राम पेज पर जाकर इसे लाइक करें

कृपया यहां क्लिक करें और हमारे टवीटर पेज पर जाकर इसे लाइक करें

कृपया यहां क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल पर जाकर इसे सब्सक्राइब करें

Back To Top