अगर दुर्बलता से है परेशान तो अपनाये ये उपाय तेजी से बढ़ेगा वजन !

शरीर दुबला और कमजोर होने की वजह से कॉन्फिडेंस भी डाउन होने लगता है। अगर वजन बढ़ाना (gain weight) चाहते है तो बताये गए तरीके से आसानी से वजन बढ़ा सकते है।

0
118
Healthy Diet Plan For Gain Weight

आज के आधुनिक और भाग-दौड़ भरे समय में किसी के पास अपने शरीर का ध्यान रखने का समय नहीं है। पर आप खुद ही सोचिये शरीर फिट और तंदुरुस्त (Healthy) नहीं रहेगा तो इंसान मेहनत कैसे करेगा। आप शरीर से इतना मानसिक से लेकर शारीरिक परिश्रम करते है पर अगर शरीर स्वस्थ्य नहीं होगा तो कोई भी कार्य संपन्न नहीं हो पायेगा। इसीलिए ये बहुत जरुरी है की प्रत्येक व्यक्ति अपने शरीर को फिट और एक्टिव रखे। अगर आप शरीर को फिट नहीं रखते है तो आपको कई तरह की गंभीर बीमारियाँ होने का खतरा रहता है।

आज के दौर में कोई मोटापे से परेशान है तो कोई शरीर की कमजोरी से परेशान है। डॉक्टर्स का कहना है की अत्यधिक मोटा या अत्यधिक दुबला शरीर बिमारियों का घर होता है। यदि कोई व्यक्ति अत्यधिक दुबला है तो इस वजह से कमज़ोरी भी हो सकती है और इसकी वजह से कई प्रकार की बिमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है। ऐसे व्यक्ति के शरीर पर कपडे भी अच्छे नहीं लगते है बहुत बार लोग उनके दुबलेपन का मजाक बनाते है। जिससे चिढ़कर वे मोटा होने की दवाइयां खाने लगते है और कई बार दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ जाता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे शरीर को फिट और तंदुरुस्त बनाने का घरेलु उपाय तो आइये जानते है।

जीवनशैली और डाइट में सुधार करे:-

बहुत ऐसे लोग होते है जो कितना भी खा ले कभी मोटे नहीं हो पाते है। और कुछ लोग ऐसे होते है बहुत पतला होने के बावजूद थोड़े ही समय में हेल्दी और फिट हो जाते है। जिसका कारण होता है उनका उचित खान-पान और दिनचर्या में बेहतर डाइट प्लान और सही चीजें शामिल होना। कुछ इसी तरह के तरीके आगे आप जानेंगे जिसमें कुछ घरेलू नुस्खे, एक्सरसाइज, डाइट प्लान शामिल होंगे।

एक्सरसाइज (Excercise):-

वजन बढ़ाने तथा शरीर को फिट रखने के लिए ये ज़रुरी नहीं है की आप आउटडोर एक्सरसाइज ही करे। आप घर पर भी एक्सरसाइज कर सकते है। पौष्टिक भोजन के साथ नियमित व्यायाम करना स्वस्थ्य शरीर के लिए बहुत जरुरी माना जाता है। इसके लिए आपको रोज सुबह फ्रेश होने के बाद आधा-एक घंटा एक्सरसाइज करना चाहिए।

घरेलू उपाय (Home Remedies):-

वजन बढ़ाने के लिए जिम जाकर एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। परन्तु तेजी से वजन बढ़ाने के चक्कर में कुछ लोग प्रोटीन पाउडर का सेवन करने लगते है जो हानिकारक साबित हो सकता है। हम आपको बताएँगे घरेलु उपाय जिन्हे अपनाकर आप तेजी से वजन बढ़ा सकते है वो भी बिना किसी दुष्प्रभाव के।
और पढ़े:- इस सर्दी में इन फूड्स की मदद से बढाये अपना वजन !

  • रोज सुबह एक या दो केले के साथ दूध पीने से वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। कृपया सर्दी-जुखाम या ख़ासी होने पर इसका सेवन ना करे।
  • एक ग्लास गर्म दूध में 2 चम्मच अश्वगंधा का पाउडर और एक चम्मच घी मिलकर दिन में दो बार सेवन करे।
  • रोज एक्सरसाइज और योग करे।
  • एक्सरसाइज बाद तुरंत एक प्रोटीन शेक पिए।
  • अपने भोजन में ज्यादा कैलोरी वाले आहार को शामिल करे।
  • पानी ज्यादा पीएं और फ़ास्ट फ़ूड के स्थान पर फल खाने की आदत डाले।
  • आहार में ऐसे खाने को शामिल करे जो पौषक तत्वों से भरपूर हो।
  • खाने में चीज़, आलू, पनीर, दूध, दही जैसी चीजों को शामिल करे।
  • यदि केवल सुबह-शाम खाना खाते है, तो दिन में 4-5 बार खाना खाएं।

डाइट प्लान (Diet Plan):-

अगर आप अत्यधिक दुर्बल और कमजोर है तो हम आपके लिए डाइट प्लान बता रहे है। जिसे फॉलो करके आप नेचुरल तरीके से अपना वजन बढ़ा (Natural Way to Gain Weight) सकते है।
और पढ़े:- पुनर्नवा जो बनाये शरीर को तंदुरुस्त, जानिए फ़ायदे!

सुबह का नाश्ता (Breakfast):- 

सुबह फ्रेश होने के बाद नाश्ता करने से पहले 1 ग्लास दूध 2 अंडे का सफ़ेद हिस्सा और इसके साथ ही 5-6 भीगे बादाम खाए। अगर आप अंडे नहीं खाते है तो इसकी जगह पर आप केले का सेवन कर सकते है।
ब्रेकफास्ट में ब्रेड टोस्ट या 2 पराठे 1 कप दही और 2 उबले आलू खा सकते है। आलू में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा होती है जो वजन बढ़ाने में मदद करता है।
नाश्ते के 2 से 3 घंटे बाद सूखे मेवे या थोड़ी सी मूंगफली और एक ग्लास लस्सी का सेवन करे।

दोपहर का खाना (Lunch):-

अपने क्षमता अनुसार चावल, दाल, सलाद, दाल में 1 चम्मच देशी घी मिलकर सेवन करे।
लंच के 2 घंटे बाद 2 केले, 1 ग्लास दूध, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच अलसी पाउडर इन सबको मिलाकर 1 शेक बनाये और इसका सेवन करे।

शाम में (Evening Time):-

शाम के समय चाय या कॉफी के साथ आप बिस्किट ले सकते है।
Dinner से कुछ देर पहले एक मुट्ठी सोयाबीन स्नेक्स खा या 4-5 बादाम खाए।

रात का खाना (Dinner):-

रात के खाने में क्षमतानुसार रोटी, सब्जी, चावल, दाल, सलाद, तथा 1 कटोरी सूप का सेवन करे।
3-4 उबले अंडे का सफ़ेद भाग या पनीर का सेवन करे।
फिश या चिकन या दाल-चावल और रोटी खा सकते है।
रात को सोने से पहले 1 ग्लास दूध में शहद मिलाकर पिएं इससे तेजी से वजन बढ़ता है।
Know More:- Ayurvedic medicine for gain weight

Ayurvedic Weight gainer

तो दोस्तो, हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? अगर अच्छा लगा, तो इसे अन्य लोगों के साथ भी ज़रूर शेयर करें। न जाने कौन-सी जानकारी किस ज़रूरतमंद के काम आ जाए। साथ ही, अगर आप किसी ख़ास विषय या परेशानी पर आर्टिकल चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में हमें ज़रूर बताएं। हम यथाशीघ्र आपके लिए उस विषय पर आर्टिकल लेकर आएंगे, धन्यवाद!!

Ayurvedic Health Care Advertisement