सुबह होने वाली कमजोरी से छुटकारा पाने का उपाय

Home Remedies to get rid of morning weakness : सुबह उठते समय ऐसा महसूस होता है की आपका शरीर टूट रहा है? क्या आपका एनर्जी लेवल भी सुबह उठते समय कम रहता है? क्या सुबह उठने के फ्रैश और ताजगी महसूस होने की जगह आपको आलस महसूस होता है? यदि हाँ तो इसके बहुत से कारण हो सकते हैं। जैसे की खान पान में लापरवाही के कारण शरीर में कमजोरी व् थकान होना, नींद की कमी के कारण, अनियमित दिनचर्या होने की वजह से, शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने के कारण,https://fitnessfundatips.com/wp-admin/admin.php?page=wpseo_dashboard या फिर किसी शारीरिक समस्या का संकेत होना आदि।

आपको शरीर में दिखने वाले इस लक्षण को बिल्कुल भी इग्नोर नहीं करना चाहिए, क्योंकि आप खुद ही सोचिए की यदि सुबह उठते समय आपको अच्छा महसूस नहीं होता है। तो इसके कारण पूरा दिन चिड़चिड़ापन और गुस्सा आना आम बात होती है। साथ ही इसके कारण आपका किसी काम में ही मन नहीं लगता है। लेकिन यह कोई ऐसी परेशानी नहीं है की जिसका कोई इलाज न हो बल्कि आप ही इसका इलाज कर सकते हैं, तो आइये सुबह की शुरुआत को बेहतर बनाने और आपकी इस समस्या का हल निकालने के लिए कुछ टिप्स जानते हैं।

खाली पेट पीएं पानी (Drink water on an empty stomach):

सुबह उठने के बाद एक नियम बनाएं, की मुँह धोकर ब्रश करने के बाद कम से कम दो गिलास पानी पीना हैं। आप चाहे तो गुनगुने पानी का सेवन भी कर सकते हैं। पानी पीने से आपकी बॉडी हाइड्रेट होती है, आपको तरोताजा महसूस होता है, और बॉडी में एनर्जी आती है। यदि आप नियमित ऐसा करते हैं तो सुबह उठने पर महसूस होने वाली कमजोरी से आपको राहत मिलती है, इसके अलावा पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहने के लिए एक दिन में आपको आठ से दस गिलास पानी का सेवन करना चाहिए।

ग्रीन टी पीएं (Benefits of taking green tea in morning):

व्यायाम के बाद एक कप ग्रीन टी पीएं इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपकी बॉडी के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। साथ ही सुबह होने वाली कमजोरी और थकान को चुटकियों में दूर करने में मदद मिलती है। इससे आपकी स्किन को भी बहुत फायदा मिलता है और आपको हमेशा जवान और एनर्जी से भरपूर रहने में फायदा होता है।

व्यायाम करें (Benefits of exercise):

फ्रैश होने बाद आपको कम से कम बीस मिनट के लिए व्यायाम जरूर करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। प्रकृति से आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने का उपहार मिलता है। आप चाहे तो केवल वॉक ही करें, लेकिन इसे अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। या आप योगासन भी कर सकते हैं, इससे आपकी बॉडी, मन और मस्तिष्क तीनो को फिट रहने में मदद मिलती है।

Home Remedies

जूस पीएं (Benefits of taking juice in morning):

यदि आप जूस का सेवन सुबह उठकर करते हैं तो यह भी बहुत फायदेमंद होता है। जूस में निम्बू का रस जरूर मिलाना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद सिट्रिक एसिड और विटामिन सी आपकी सुबह की थकान और कमजोरी को दूर करने में मदद करता हैं।

नींद ले भरपूर (Why get enough sleep):

सुबह उठने के लिए और एनर्जी के साथ उठने के लिए सबसे जरुरी होता है की आप अपनी नींद को भरपूर लें। ऐसे में आपको सही समय से सोना चाहिए साथ ही एक दिन में आठ घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।

ठन्डे पानी से नहाएं (Benefits of bathing with cold water):

सुबह की कमजोरी को दूर करने के लिए आपको ठन्डे पानी से नहाना चाहिए, क्योंकि यह आपके नर्वस सिस्टम को फिट करने में मदद करता हैं। और इससे नहाने के बाद काफी तरोताजा महसूस करते हैं। साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

आहार का रखें ध्यान (Take care of nutrition in food):

सुबह उठने वाली कमजोरी का सबसे बड़ा कारण होता है की आप संतुलित आहार की जगह बहुत ज्यादा ऑयली या फिर जंक फ़ूड का सेवन करते हैं, या फिर आपके खाने का कोई सही समय नहीं होता है, या फिर आपके खाने में पोषक तत्वों की कमी होती है। जिसके कारण आपको इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए आप संतुलित व् पौष्टिक आहार का सेवन करें, अपने आहार को समय से लें, और जो भी आहार लें उसमे पोषक तत्वों की मात्रा भरपूर होनी चाहिए। ताकि आपके बॉडी को फिट और स्वस्थ रहने में मदद मिल सके।

एक बात का और ध्यान रखें की सुबह का नाश्ता जहां आपको भर पेट करना चाहिए वहीँ रात के खाने में आपको हल्का भोजन लेना चाहिए।यदि आप ऐसा करते हैं तो इससे आपकी जीवनशैली में सुधार आता है, जिससे आपको सुबह उठकर होने वाली इस परेशानी से निजात मिलता है।

इसके अलावा आपको अपनी जीवनशैली को हमेशा बेहतर और दिनचर्या को नियमित रखना चाहिए ताकि आपको हमेशा स्वस्थ रहने में मदद मिल सके।

तो दोस्तो, हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? अगर अच्छा लगा, तो इसे अन्य लोगों के साथ भी ज़रूर शेयर करें। न जाने कौन-सी जानकारी किस ज़रूरतमंद के काम आ जाए। साथ ही, अगर आप किसी ख़ास विषय या परेशानी पर आर्टिकल चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में हमें ज़रूर बताएं। हम यथाशीघ्र आपके लिए उस विषय पर आर्टिकल लेकर आएंगे। धन्यवाद।

कृपया यहां क्लिक करें और हमारे फेसबुक पेज पर जाकर इसे लाइक करें

कृपया यहां क्लिक करें और हमारे इंस्टाग्राम पेज पर जाकर इसे लाइक करें

कृपया यहां क्लिक करें और हमारे टवीटर पेज पर जाकर इसे लाइक करें

कृपया यहां क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल पर जाकर इसे सब्सक्राइब करें

Back To Top