सम्भोग क्रिया प्रकृति का बनाया हुआ सबसे मधुर अनुभव है। यह किसी भी कपल के लिए सबसे सुनहरे पलो में से एक होता है। संभोग क्रिया वह अवस्था होती है जिसमे इंसान सभी प्रकार की चिंता छोड़कर प्रेम रस में डूब जाता है। लेकिन बहुत सारे लोग इस क्रिया के बाद वो गलती कर बैठते है, जो उन्हें बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। जी हाँ वो गलती है सेक्स के तुरंत बाद पानी पीना तथा सो जाना। दरअसल संभोग क्रिया शारीरिक तथा मानसिक दोनों के लिए हेल्दी माना जाता है। क्योंकि सेक्स करने से इंसान के अंदर ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन का स्तर बढ़ाता जिसके वजह से इंसान के अंदर हैप्पी हॉर्मोन बढ़ते है। लेकिन इस क्रिया के तुरंत बाद सो जाना नुकसानदायक हो सकता है। तो आइये जानते है सेक्स को एन्जॉय करने के बाद किस तरीके से स्वस्थ्य रहा जा सकता है।
और पढ़े:- सेक्स लाइफ को रोमांचित बनाना है, तो इन बातों का ख्याल जरूर रखे !
सेक्स के बाद पेशाब करके ही सोये:-
विशेषज्ञों की माने तो जो लोग सेक्स के बाद बिना अपने प्राइवेट पार्ट्स को साफ किए, बिना पेशाब किए सो जाते हैं, उनमे कई प्रकार के सेहत संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। खासकर, महिलाओं को इस बात का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि महिलाओं को यूरिन इंफेक्शन तथा इंटरनली इन्फेक्शन पुरुषों के मुकाबले जल्दी होता है। महिलाओं का मूत्रमार्ग छोटा होता है, जिससे बैक्टीरिया वहां तेजी से पहुंच जाते हैं। अगर आप भी इन समस्याओ से बचना चाहते है तो सेक्स के बाद थोड़ी देर आराम करे फिर अपने पार्ट्स की सफाई तथा पेशाब करके ही सोये।
और पढ़े:- ये 5 आयुर्वेदिक जड़ीबूटियां बनाएंगी यौन जीवन को बेहतर
थोड़ी देर आराम करके पानी पीये:-
जैसा की सभी जानते है की सेक्स करने के लिए भारी मात्रा में ऊर्जा की जरुरत होती है। तथा सेक्स प्रक्रिया एक हार्ड वर्क है जिससे शरीर का तापमान बढ़ा होता है। ऐसे में सेक्स के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। तो ध्यान रहे की संभोग करने के बाद थोड़ी देर आपस में बाते करे शरीर को आराम दे। जब शरीर का तापमान कम हो उसके उपरांत ही पानी पीये।
सुरक्षित संबंध बनाने के लिए क्या-क्या करें :-
- सेक्स के दौरान पसीना आता है, जिससे एक शरीर से बैक्टीरिया दूसरे शरीर में प्रवेश कर लेते है। इसलिए संभोग के उपरांत नहाना अच्छी आदत मानी जाती है।
- सेक्स के बाद पेशाब करने से संक्रमण से बचाव होता है।
- महिलाओ को संभोग से पहले तथा बाद में अपने पार्ट्स को अच्छी तरह से साफ करनी चाहिए। ऐसा करने से इंटरनल इन्फेक्शन से बचा जा सकता है।
- सुरक्षित संभोग के लिए पुरुषो को कंडोम का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि सेक्स के समय घातक बैक्टेरिया शरीर में प्रवेश कर सकते है और आप संक्रमित हो सकते है।
- पुरुष का मूत्रमार्ग और प्रजनन मार्ग एक ही होता है ऐसे में पुरुष को इन्फेक्शन का ज्यादा खतरा नहीं होता है. परन्तु महिला का मूत्रमार्ग और प्रजनन मार्ग अलग अलग होता है, इसलिए महिला को आसानी से इन्फेक्शन हो सकता है. तो जितना हो सके अपने प्राइवेट पार्ट के अगल-बगल सफाई रखे।
तो दोस्तो, हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा? अगर अच्छा लगा, तो इसे अन्य लोगों के साथ भी ज़रूर शेयर करें। न जाने कौन-सी जानकारी किस ज़रूरतमंद के काम आ जाए। साथ ही, अगर आप किसी ख़ास विषय या परेशानी पर आर्टिकल चाहते हैं, तो कमेंट बॉक्स में हमें ज़रूर बताएं। हम यथाशीघ्र आपके लिए उस विषय पर आर्टिकल लेकर आएंगे, धन्यवाद!!